BJP की सरकार फिर आई तो हमारी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी भी बनेंगे अग्निवीर – अखिलेश यादव...

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बहराइच में सपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता ने पहले, दूसरे और तीसरे चरण के मतदान में भाजपा को काफी पीछे कर दिया है. चौथे और पांचवें चरण के मतदान में आप लोग मतदान कर इनके मंसूबों को रोकने का काम करें.गेंद घर मैदान में सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा आयोजित हुई. अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा पूरे ब्रह्मांड की सबसे बड़ी झूठी पार्टी है. जबकि वह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का दावा करती है, लेकिन विकास के नाम पर काफी पीछे है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने डबल इंजन की सरकार में किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया, लेकिन किसानों की कमाई को बिचौलियों के हाथ में सौंप दिया.उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 4 साल के लिए अग्निवीर योजना शुरु की है. इससे युवाओं में नाराजगी है. अगर भारतीय जनता पार्टी की फिर सरकार बनी तो हमारी और आपकी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को भी अग्निवीर योजना में शामिल कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि यहां मौजूद भीड़ बता रही है कि आने वाले चौथे और पांचवें चरण में गठबंधन प्रत्याशियों को बहुमत मिलेगा. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास का कोई जिक्र नहीं किया जा रहा सिर्फ हिंदू और मुस्लिम में लड़ाया जा रहा है.