भिलाई इंडस्ट्रियल एरिया में बिक रहा गांजा

त्वरित ख़बरें - त्वरित ख़बरें टीम रिपोर्टिंग

भिलाई - त्वरित ख़बरें की टीम को सूत्रों से जानकारी मिली की हथखोज बजरंग पारा मे काफी दिनों से गांजा बेचा जा रहा है आज मौके पर त्वरित ख़बरें की टीम पहुंची जानकारी के लिए गांजा लिया गया तब दुकानदार ने गांजा जो जमीन में गाड़कर रखा था वह निकालकर उसमें से एक पुडिया जिसकी कीमत 150 रुपए है वह दिया| त्वरित ख़बरें के प्रधानसंपादक ने दुकानदार को कहा आचार संहिता लगा हुआ है पुलिस का कड़ा पहरा है इसके बावजूद तुम गांजा बेच रहे हो| तब गांजा वाले के द्वारा आक्रोषित होते हुए जवाब दिया, हां मैं गांजा बेच रहा हूं और बेचता रहूंगा और मैं कभी बेचना बंद नहीं करूंगा, मौके पर ही प्रधानसंपादक प्रहलाद दुबे ने क्षेत्र अंतर्गत पुराना भिलाई थाना प्रभारी को इसकी सूचना दी साथ ही जिले के एस पी को भी इसकी जानकारी दी थाना प्रभारी द्वारा त्वरित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया| दुर्ग जिले के आई जी और एस पी के रहते दो नंबरी काम जैसे- जुआ, सट्टा, गांजा बेचने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी, ऐसे कार्य करते हुए पाए जाने पर पुलिस के द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी|