अयोध्या: प्रभु राम की नगरी अयोध्या आने वाले राम भक्तों को राम मंदिर ट्रस्ट एक और सौगात देने जा रही है. अब अयोध्या के राम मंदिर परिसर में एक ऑडिटोरियम का भी निर्माण किया जाएगा जिसमें 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी. इसी ऑडिटोरियम में बाहर से आने वाले विशिष्ट साधु संतों के रहने की भी व्यवस्था होगी. इसका निर्माण कार्य 15 दिन के बाद शुरू हो जाएगा. ये जानकारी राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने दी.
राम मंदिर में बनने वाले ऑडिटोरियम में रामायण कालीन दृश्य लगाए जाएंगे कोई भी विशेष पर्व और उत्सव इस ऑडिटोरियम में किया जाएगा. इसके साथ ही देश-विदेश के आने वाले साधु संतों के इस ऑडिटोरियम में रहने के लिए मूलभूत सुविधाओं को भी विकसित किया जाएगा. ऑडिटोरियम का निर्माण दिसंबर 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा. विगत तीन दिनों से चल रही निर्माण समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है
नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर परिसर में एक ऑडिटोरियम बनने जा रहा है, ऑडिटोरियम के बनने का कार्य 15 दिन के बाद शुरू हो जाएगा ऑडिटोरियम में होने वाले कार्यक्रम में 500 व्यक्ति शामिल हो सकेंगे. ऑडिटोरियम में कुछ विशेष निर्माण भी होंगे जिसमे बाहर से आने वाले विशिष्ट साधु संतों के लिए उनके निवास के लिए भी इसी ऑडिटोरियम में व्यवस्था होगी. ऑडोटोरियम का नक्शा बन कर तैयार हो गया है, ऑडिटोरियम का निर्माण उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम करेगा,