दुर्ग| लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के समर्थन में बालोद के भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर दुर्ग पहुंचे। उन्होंने अकतई, रीवागहन और बासीन में नुक्कड़ सभाएं की। उन्होंने कहा कि छग में विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी के लिए घोषणा पत्र बनाने की जिम्मेदारी विजय बघेल को दी गई थी। पूरे प्रदेश में घूम-घूमकर सभी से चर्चा और सलाह लेकर भाजपा के लिए घोषणा पत्र बनाया, जिसके कारण प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। इस अवसर पर प्रीतम साहू, लालेश्वर साहू, नरेश साहू, नारद साहू, शरद बघेल सहित अन्य मौजूद थे।