कार में लगी अचानक आग,ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, मचा हड़कंप...

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक कार में अचानक आग लग गई. गाड़ी से आग की ऊंची लपटे देखकर हड़कंप मच गया. ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई.धामपुर में प्राइवेट बस अड्डे के पास करीब 12 बजे वैगनार कार में अचानक आग लग गई. लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. वहीं, आग लगने पर चालक शादाब ने किसी तरह कूदकर जान बचाई. कार आग में जलकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है.अफजलगढ़ निवासी शादाब ने बताया कि वह किसी कार्य से धामपुर आया था जब वह धामपुर में प्राइवेट बस अड्डे के सामने पहुंचा तो अचानक उसकी कर में आग लग गई. बताया जा रहा है कि कार में सेल्फ लगते ही शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई.