मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम के नामांकम वापस लेने और भाजपा में शामिल होने पर गुस्सा फूट गया है। कार्यकर्ताओं ने शहरभर में लगे पोस्टर फाड़ दिया। कई पोस्टरों पर अक्षय बम के चेहरे पर कालीख पोत दी गई। फिलहाल अक्षय बम को पुलिस सुरक्षा दी गई है।इंदौर लोकसभा चुनाव से बाहर होने के बाद कांग्रेस आज अनूठा आयोजन करेगी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी शोक सभा का आयोजन करेगी। प्रत्याशी अक्षय बम के बीजेपी में शामिल होने के बाद आज शोक सभा रखी जाएगी। शहर के राजवाड़ा पर बड़ी संख्या में इंदौर शहर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आयोजन में शामिल होंगे। इंदौर से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी अक्षय बम ने नाम वापसी के आखिरी दिन अपना नामांकन वापस ले लिया है। अक्षय भाजपा विधायक रमेश मेंदोला के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और अपना नाम वापस ले लिया और बीजेपी में शामिल हो गए। इसे लेकर कांग्रेस ने सब्स्टीट्यूट उम्मीदवार को लेकर हाईकोर्ट की शरण ली। खुद को कैंडिडेट घोषित करने को लेकर मोती सिंह पटेल ने याचिका दायर की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने इसे खारिज कर दिया।