मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बिना अनुमति के चल रहे मैरिज गार्डन को सील किया जाएगा। नगर निगम की टीम आज सील करने की कार्रवाई करेगी। यह कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ की जाएगी जिन लोगों ने अब तक नोटिस का जवाब नहीं दिया हैं। इससे उन परिवारों की समस्या बढ़ेगी, जिन्होंने शादी के लिए मैरिज गार्डन बुकिंग की थी।
भोपाल में लगभग 200 ऐसे मैरिज गार्डन और हॉल है, जहां शादी समारोह समेत अन्य तरह के आयोजन किए जाते हैं। इन सभी स्थानों का संचालन करने वालों को इसके लिए बिल्डिंग परमिशन साखा से विधिवत अनुमति लेना होती है, लेकिन 50 फीसद से भी ज्यादा ऐसे हैं, जिन्होंने परमिशन नहीं ली है। बिना अनुमति के लंबे समय से बुकिंग लेकर आयोजन करा रहे हैं। नगर निगम ऐसे लोंगों के खिलाफ नोटिस जारी करने की कार्रवाई कर रही है।