सीएम भजनलाल शर्मा रोड शो ज्योति मिर्धा के समर्थन में आज करेंगे.....

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

राजस्थान में 19 अप्रैल को लोकसभा के पहले चरण के तहत जनता मतदान करेगी. राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से 12 पर वोटिंग होगी, और अब इसमें बस कुछ ही दिन बचे हैं. चुनाव के मौके पर भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के नेता राजस्थान में रैलियों और रोड शो का आयोजन कर रहे हैं. आज मंगलवार को सीएम भजनलाल शर्मा कुचामन में रोड शो करेंगे.