पटाखा फैक्ट्री में फिर हुआ ब्लास्ट, कई लोग गंभीर घायल
अधिकारियों की नाक के नीचे पटाखा फैक्ट्री का संचालन: महू पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट पर उषा ठाकुर का बड़ा बयान, दोषी अफसरों पर होगी बड़ी कार्रवाई मध्य प्रदेश के इंदौर में महू क्षेत्र में एक पटाखा फैक्ट्री में बड़ा ब्लास्ट हुआ है। घायलों को इलाज के लिए इंदौर के चोइथराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तीनों घायलों की स्थिति गंभीर है। इस हादसे के बाद विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि खेत में संचालित होने वाली फटाका फैक्ट्री कैसे अधिकारियों की नजर से छूट गई इसकी जांच होनी चाहिए। तहसीलदार और पुलिस के लोगों के भ्रमण के बावजूद पटाखा फैक्ट्री कैसे संचालित हो रही थी ? दोषी अधिकारियों पर कड़ी करवाई होगी।