अष्टमी पर शहर के मंदिरों हवन पूजन: सुबह से श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़, भंडारे और कन्याभोज का भी आयोजन सुबह से श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़, भंडारे और कन्याभोज का भी आयोजन| रायपुरचैत्र नवरात्रि के अष्टमी तिथि पर राजधानी के प्रसिद्ध माता मंदिरों में सुबह से ही हवन और पूजन का माहौल है। यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। दर्शन का ये कार्यक्रम रात तक चलेगा। पुरानी बस्ती स्थित महामाया मंदिर में मत्रोच्चार के साथ हवन होगा । इसके अलावा आकाशवाणी के पास काली माता, भनपुरी के पास बंजारी माता मंदिर समेत शहर के दूसरे मंदिरों में हवन का कार्यक्रम किया जाएगा।