वाराणसी के पुलिस का कहना है कि इस कदम से मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए माहौल को और अच्छा बनाने में मदद मिलेगी.वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में पुजारी के वेश में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि शुरू में इसे ट्रायल बेस पर 15 दिनों के लिए शुरू किया गया है, जिसके बाद इसकी समीक्षा कीअखबार के मुताबिक़, उन्होंने बताया कि इससे पहले भी साल 2018 में इसका ट्रायल किया गया था लेकिन ट्रायल खत्म होने के बाद बंद कर दिया गया. इस खबर को इंडियन अखबार ने अपने यहां प्रमुखता से छापा है. अखबार के मुताबिक पुजारी की तरह पुलिसकर्मियों ने धोती, कुर्ता और माथे पर तिलक लगाया हुआ है.