भट्टी थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही
भिलाई नगर / मनजीत कौर रिपोर्टिंग / धोखे से प्लांट के अंदर बुलाकर ही किया मृतक जगत राम की सुनियोजित हत्या,मृतक के सोने की चैन, अंगूठी व आलाजरब आरोपी के निशानदेही पर बरामद आरोपी पूर्व मृतक का सहकर्मी ,खुर्सीपार का एक आरोपी गिरफ्तार । थाना छावनी में श्रृषभ पिता जगतराम निवासी मदर टेरेसा नगर छावनी के द्वारा अपने पिता जगत राम उम्र 55 साल के गुमशुदगी की रिपोर्ट पर से थाना छावनी में गुम इंसान दर्ज किया गया था। प्रार्थी के अनुसार उसके पिता गुमशुदा जगत राम उके बीएसपी कर्मचारी थे। दिनांक 19.07.2021 को जनरल शिफ्ट ड्यूटी आए थे। ड्यूटी के बाद से घर नहीं पहुंचने की सूचना पर थाना छावनी के गुमशुदगी रिपोर्ट पर से गुमशुदा पता तलाश लिया गया इस दौरान गुमशुदा की गाड़ी दिनांक 20.07.2021 को बीएसपी प्लांट एसएमएस 02 के पास खड़ी मिली आस पास पता तलाश किया गया पता नहीं चला दिनंाक 21.07.2021 को पुनः गुमशुदा की बीएसपी प्लांट के एसएमएस 02 के आस पास पता तलाश करने के दौरान सूचना मिली की एसएमएस 02 सीसीएस में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर सूचनाकर्ता बीएसपी कर्मचारी हरिप्रसाद यादव द्वारा बताया गया कि मशीन नंबर 06, सिगमेंट प्लांट 1-2 के पास एसएमएस 2 सीसीएस 6.5 मीटर कास्टर 6 ग्रीस स्टेशन बीएसपी प्लांट में बंद दरवाजे के अंदर अज्ञात व्यक्ति का शव प्लेट फार्म पर फुला हुआ चमड़ी फफोले निकले जैसा काला रंग सा हालत में मिला है। मौके पर बिना नंबरी मर्ग इंटीमेशन लिया जाकर शव पंचनामा कार्यवाही लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर श्रीमान अति0 पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव, अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण अनंत कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर राकेश जोशी, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी विश्वास चंद्राकर वरि0 वैज्ञानिक अधिकारी एफएसएल युनिट मोहन पटेल घटना स्थल पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया गया मामला संदेहास्पद प्रतीत हुआ वरि0 अधिकारियों द्वारा तत्काल थाना प्रभारी भट्टी निरीक्षक भूषण एक्का, थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक सुरेश ध्रुव, थाना प्रभारी छावनी निरीक्षक विशाल सोन सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक गौरव तिवारी को मामले की हर पहलुओं की गंभीरता एवं सूक्ष्मता से जांच कर मामले को सुल्झाने का निर्देश दिया गया। तत्काल घटना स्थल पर डाॅग स्क्वाड के द्वारा मुआयना करवाया गया एफएसएल प्रभारी पटेल के द्वारा बारिकी से शव का निरीक्षण किया गया बाद शव का पंचनामा कर पीएम हेतु रवाना किया गया। मृतक के शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपी द्वारा मृतक को किसी औजार से मारकर हत्या कर मृतक के शव को साक्ष्य मिटाने के लिए दरवाजा के अंदर छुपाकर साक्ष्य को मिटाने का प्रयास किया जाना पाए जाने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना भट्टी में अपराध क्र. 127/2021 धारा 302,201 भादवी कायम किया जाकर प्रकरण की सूक्ष्मता से जांच की गई । आरोपी व्यंकटेश्वर राव अपने कर्तव्य स्थल में राड से मारकर हत्या कर देने की बात कबूल करने पर अपराध में गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक लल्लन सिंह, चंद्रशेखर बंजीर, संतोष मिश्रा एवं आरक्षक तारकेश्वर साहू, अब्दुल शफीक, मुरली सोनी, राजेन्द्र बंसोड़, शैलेष यादव, हीरालाल देशमुख, विजय शुक्ला, रवि यादव एवं सूर्यप्रकाश साहू की उल्लेखनीय भूमिका रही।