गरियाबंद 29 मार्च 2024/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा प्रत्येक निर्वाचनों में मतदान दिवस को “दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों (80 प्लस) को विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश प्राप्त हुए है। इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा आम निर्वाचन - 2024 के दृष्टिगत मतदान केन्द्रवार दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों का चिन्हांकन कर उनके द्वारा मांगे जाने पर मतदान दिवस को उनके आवास स्थल से मतदान केन्द्र तक लाने एवं मतदान पश्चात् वापस उनके आवास स्थल तक छोड़ने के लिए निःशुल्क वाहन की व्यवस्था की जायेगी। इस कार्य के वाहन को “मतदाता रथ“ नाम दिया गया है।