जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने बजाया नगाड़ा, फाग गीत मे झूमी
अम्बागढ़ चौकी । भारतीय जनता पार्टी मंडल अम्बागढ़ चौकी के ग्राम केकतीटोला में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया,जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में गीता घासी साहू (अध्यक्ष जिला पंचायत राजनांदगांव एवं महिला मोर्चा जिला प्रभारी), कमलेश सारष्वत (महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष),गुलाब गोस्वामी (भाजपा मंडल अध्यक्ष),अरुण यादव (सदस्य जिला पंचायत) उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम में महिला मोर्चा के पदाधिकारी,कार्यकर्ता,एवं ग्रामीणों ने जम कर गुलाल उड़ाए व नगाड़ो की थाप में होली फाग का आनंद लेते हुवे सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री देवनारायण कुम्भकार,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ईश्वरी धुर्वे,मंडल अध्यक्ष कुंजलता हरमुख,महामंत्री योगमाया साहू,तीजन बाई मानिकपुरी,मंडल उपाध्यक्ष गौरव शर्मा,श्यामा देवी निवरे,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सतीष शर्मा,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर गुरले,जिला शोशल मीडिया सह संयोजक गजेंद्र मंडावी,सुंदरी बाई बाघमारे जनपद सदस्य,मोहन भारद्वाज सहित समस्त महिला मोर्चा पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित रहे।