निर्वाचन संबंधी कार्यों हेतु अधिकारी-कर्मचारी नियुक्त

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

दुर्ग, 20 मार्च 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी हरवंश सिंह मिरी द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु वाहन प्रभारी एवं रूट चार्ट तैयार करने, मतदाता सूची की चिन्हित प्रति तैयार करने, मतदाता सूची का अवलोकन करने व सामग्री वितरण व वापसी संबंधी कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

     जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र पाटन 62 के लिए सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख  रमेश कुमार साहू को प्रभारी अधिकारी एवं राजस्व निरीक्षक परि.भू. हिरेंद्र क्षत्रीय, संबंधित क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक एवं हल्का पटवारी को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है एवं इनके सहयोग हेतु सहायक ग्रेड 3  भारत उईके दुबे, चौनमेन गीता बाई एवं रानी राव की ड्यूटी लगाई गई है। विधानसभा क्षेत्र दुर्ग ग्रामीण 63 हेतु प्रभारी अधिकारी स.अ.भू.अ. रामपाल ठाकुर, सहायक अधिकारी रा.नि.परि.भू. अरूण कुमार, संबंधित क्षेत्र के राजस्व अधिकारी एवं हल्का पटवारी एवं इनकी सहायता के लिए सहायक ग्रेड 3 कुमार दास साहू एवं चौनमैन महेन्द्र बेलचंदन की ड्यूटी लगाई गई है। विधानसभा क्षेत्र दुर्ग शहर 64 हेतु प्रभारी अधिकारी अधीक्षक भू-अभिलेख त्रिभुवन राम वर्मा, सहायक अधिकारी रा.नि.परि.भू. दानेश्वर साहू, संबंधित क्षेत्र के राजस्व निरीक्षण, हल्का प्रभारी एवं इनकी सहायता के लिए स.ग्रे. 3 जयश्री वर्मा, जगतराम यादव और चौनमैन श्रीमती दुलसिया बाई की ड्यूटी लगाई गई है। विधानसभा क्षेत्र भिलाई नगर 65 के लिए प्रभारी अधिकारी स.अ.भू.अ. पुनीत राम वर्मा, सहायक अधिकारी रा.नि.परि.भू. गार्गाी सत्यनारायण, संबंधित क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक, हल्का प्रभारी एवं इनकी सहयता के लिए स.ग्रे.2 रेखादेवी पांडे, स.ग्रे.3 दीपक कुमार दुबे एवं चौनमैन माखनलाल वर्मा की ड्यूटी लगाई गई है। विधानसभा क्षेत्र वैशालीनगर 66 हेतु प्रभारी अधिकारी अ.भू.अ. आदित्य कुंजाम, सहायक अधिकारी रा.नि.परि.भू. पवन चंद्राकर, रा.नि.परि.भू.  मीनू राठौर, संबंधित क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी एवं इनकी सहायता के लिए स.ग्रे.2 प्रीति ठाकुर, साधना वर्मा एवं चौनमैन ईश्वरी साहू की ड्यूटी लगाई गई है। विधानसभा अहिवारा 67 हेतु प्रभारी अधिकारी स.अ.भू.अ. अजय मरावी, सहायक अधिकारी रा.नि.परि.भू. कैलाश साहू, संबंधित क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी एवं इनकी सहायता के लिए स.ग्रे.2 पुष्पा साहू दुबे, चौनमेन रविन्द्र श्रीवास्तव और सावित्री बाई की ड्यूटी लगाई गई है। विधानसभा क्षेत्र साजा आंशिक 68/बेमेतरा आंशिक 69 हेतु प्रभारी अधिकारी स.अ.भू.अ.  आयुषी अग्रवाल, सहायक अधिकारी रा.नि.परि.भू. राहुल कुमार साहू, संबंधित क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी एवं इनकी सहायता हेतु स.ग्रे.2 प्रीतम साहू, सागर साहू एवं चौनमेन नोहर वर्मा की ड्यूटी लगाई गई है।