सांसद संतोष पाण्डेय की पहल पर किसानों को मिला मुआवजा राशि

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

मोहला 12 मार्च 2024। सांसद संतोष पाण्डेय  की पहल पर अम्बागढ़ चौकी क्षेत्र के 508 किसानों को  32 लाख 5 हजार 887 रुपये मुआवजा राशि उनके खाते में अंतरित किया गया है। सांसद पाण्डेय के विशेष प्रयास से रवि फसल क्षति के लिए यह राशि स्वीकृत किया गया है। इसके लिए किसानों ने सांसद पाण्डेय का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मदन साहू, पुर्व मंडल अध्यक्ष पूर्व जिला मंत्री राजेश सिंघी, किसान मोर्चा के जिला मंत्री कुंभ लाल साहू, जिला पंचायत सदस्य अरुण यादव, जिला महामंत्री दिलीप वर्मा,  जनपद सदस्य योग माया साहू, मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशीष द्विवेदी,

भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष गया दास साहू तथा क्षेत्र के किसानों ने मिलकर  विभिन्न किसानों के रबी फसल क्षति मुआवजा राशि नहीं मिलने की समस्या से सांसद पाण्डेय को अवगत कराया था।