सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अर्जुंदा में जीणोद्धार के द्वारा 15 ओपीडी कमरों का निर्माण किया गया।

त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिपोर्टिंग छ.ग.

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अर्जुंदा में जीणोद्धार के द्वारा 15 ओपीडी कमरों का निर्माण किया गया। जिसका क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह निषाद के द्वारा फिता कटकर लोकार्पण किया गया।

अर्जुंदा :- नगर अर्जुंदा में 30 सैया युक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित है। जिसके ओपीडी कक्ष पूरी तरह जर्जर हो गया था। जिसका पुनः निर्माण पी डब्लू डी मद से किया गया जिसका आज क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह निषाद के मुख्य आतिथ्य में उनके कर कमलों द्वारा लोकार्पण किया गया। इस ओपीडी कक्ष को पाकर स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारियों काफी हर्षित नजर आए क्योंकि उनको बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसके चलते उनके द्वारा मरीज का सही इलाज नहीं हो पा रहा था। अब व्यवस्था होने से संपूर्ण गतिविधि अच्छे से संचालित किया जाएगा। और सभी मरीजों का बेहतर इलाज संभव हो पाएगा।

                            इस लोकार्पण कार्यक्रम में इन अतिथियों का गरिमामय उपस्थित रहा जिसमें चंद्रहास देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा, सुषमा चंद्राकर उपाध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा, दिग्विजय ठेठवार अध्यक्ष जीवनदीप समिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अर्जुंदा, रोशन सिन्हा, संतोष गुप्ता, भिषम शर्मा, छबिलाल जोशी, डॉ एसपी खान प्रभारी, डॉ संजीव ग्लैड, डॉक्टर रश्मि ग्लैड, डॉ देवेंद्र बोरकर, एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।