मोदी जी द्वारा लोकार्पण एवं शिलान्यास
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी 12 मार्च 2024 को विभिन्न रेल परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण तथा विभिन्न ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न रेल परियोजनाओं का शुभारंभ एवं लोकार्पण करेंगे। इसी श्रृंखला में मेमू कार शेड भिलाई मे मेमू शेड का विस्तार एवं भिलाई रेलवे स्टेशन के एक स्टेशन एक उत्पाद के समेकित लोकार्पण कार्यक्रम में अहिवारा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे
12 मार्च मंगलवार को यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी देशभर में रेलवे से जुड़ी 85 हजार करोड़ रुपए की करीब 6000 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास वर्चुअल माध्यम से करेंगे। जिसमें स्थानीय स्तर पर दुर्ग रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म नंबर 1 पर रायपुर की दिशा में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में -
मुख्य अतिथि- सांसद विजय बघेल जी, अध्यक्षता- विधायक गजेंद्र यादव जी, विधायक डोमनलाल कोरसेवाडा जी, विधायक ललित चंद्राकर जी, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा जी रहेंगे।
विशेष :- प्रातः 8:30 बजे स्थानीय कार्यक्रम शुरू होगा एवं प्रधानमंत्री मान. नरेंद्र मोदी जी प्रातः 9:30 बजे देशभर की परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण एवं शिलान्यास करके अपना संबोधन करेंगे।
निवेदन :- उक्त कार्यक्रम में दुर्ग विधानसभा में निवासरत प्रदेश, जिला, मंडल व सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, शक्ति केंद्र संयोजक, सहसंयोजक, प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, पार्षद, पूर्व पार्षद, छाया पार्षद एवं कार्यकर्ताओं सहित आप सादर आमंत्रित हैं। आपकी गरिमामयी उपस्थिति प्रार्थनीय है, सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।