संतकबीर नगर. - संतकबीर नगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के डीघा गांव में रविवार को अज्ञात लोगों ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की प्रदेश महासचिव नंदिनी राजभर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. नंदिनी अपने ससुर की हत्या के मामले की पैरवी कर रही थी, इसी को लेकर हत्या होना माना जा रहा है. मर्डर के बाद क्षेत्र के लाेगों में भारी आक्रोश है.
30 वर्षीय महिला नेता नंदिनी राजभर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. सुभासपा नेता की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी मच गई. हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. नंदिनी सुभासपा महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव के पद पर कार्यरत थीं. यह घटना खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के डीघा बायपास इलाके की है.