गौरव पथ और वार्ड के मुख्य मार्ग का हो डामरीकरण-ऋषि शास्त्री पार्षद ने जनचौपाल दौरान आवागमन समस्या के निराकरण के लिए आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राजनाँदगाँव:- नगर निगम राजनाँदगाँव के राजीव नगर वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद ऋषि शास्त्री ने जनचौपाल में आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंप कर शहर के गौरव पथ मार्ग एवं श्रमिक वार्ड के मुख्य मार्गो के डामरीकरण कराए जाने की माँग की है।

  पार्षद ऋषि शास्त्री ने यह भी कहा है कि नगर निगम क्षेत्र में जिन मार्गो में डामरीकरण की अधिक जरूरत है उन्हें प्राथमिता देते हुए डामरीकरण कराया जाना चाहिए ऐसे कई मार्ग है जहां लगातार डामरीकरण का काम समय समय मे होता आया है परन्तु लगातार शिकायत के बाद भी श्रमिक बस्ती के मुख्य मार्ग डामरीकरण कार्य से वंचित रह जाते है।

  पार्षद ने अधिकारियों की निष्पक्षता दर्ज कराने आयुक्त को नगर वासियो एवं वार्डवासियों की आवागमन की सुविधा को सुगम बनाने के लिए राजीव नगर के कई प्रमुख मार्ग को आवश्यकता अनुरूप डामरीकरण कराए जाने को लेकर ध्यानाकर्षण कराया है।