मिर्जापुर में तीन दिवसीय कार्यक्रम.....

त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिपोर्टिंग छ.ग.

मिर्ज़ापुर -27 फरवरी मंगलवार को निर्धारित कार्यक्रम के तहत रोटरी क्लब मीरजापुर के तत्वावधान मे तीन दिवसीय दिव्यांगजन को निशुल्क जरूरत मंद  हाथ दिए गए जिसका शुभारम्भ आज मंगलवार को लाल डिग्गी स्थित रोटरी क्लब के सभागार शुभारम्भ मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य आर बी कमल क्लब के  अध्यक्ष आयुष कुमार सर्राफ व क्लब के सचिव गोकुल कुमार अग्रवाल के द्वारा मां सरस्वती के पूजन अर्चन से प्रारंभ हुआ उसके पश्चात गायत्री मंत्र व राष्ट्र गान हुआ इस मौके पर मुख्य अतिथि प्राचार्य ने कहा कहा यह कार्य क्रम संस्था द्वारा किए जा रहे है यह बहुत ही नेक कार्य है जितनी सराहना की जाय वह काफी कम है साथ ही उन्होने कहा कि संस्था द्वारा जो सम्मान उनको दिया गया उसके लिए आजीवन ऋणि रहेंगे उन्होने खुले मंच से कहा कि उनके लिए जो भी सेवा भाव रहेगा जनपद के साथ ही कई अन्य जनपदो मे भी  उनके लिए रात मे भी दरवाजा खटखटाएगे तो सहयोग के लिए खुले रहेगे प्राचार्य ने आगे कहा कि जरूरतमंद व गरीब की सेवा ही सर्वो परि सेवा है उन्होने सैकडों की संख्या मे सम्मानित उपस्थित रहे लोगो से कहा  कि आप चाह ले तो सब कुछ सम्भव है और उन्होने अपने साथ बीते हुए कल से लेकर आज तक के प्रकाश डाले इसके पूर्व बताना आवश्यक है कि साथ रहे आपसी सहयोग एवं सहायता से लगातार पिछले 63 वर्षों से जरूरतमंद व्यक्तियों के जीवन में सकारात्मक पहल करके उनके जीवन को बेहतर बनाने का कार्य करता आ रहा है | रोटरी क्लब मीरजापुर अपने द्वारा किये गये अनेक सेवा कार्यों के वजह से जनपद मीरजापुर में एक अलग पहचान रखता है जिससे सेवा कार्यों के प्रति लोगों की उम्मीदें हमसे और भी बढ़ जाती है ।  सेवा कार्य की भावना से ही प्रेरित होकर इस वर्ष के रोटरी थीम क्रिएट होप इन द वर्ल्ड के दृष्टिगत रोटरी क्लब मीरजापुर ने इनाली फाउंडेशन के सहयोग से स्थानीय जनपद में दिव्यांगताओं को चुनौती देने के लिए दिव्यांग व्यक्ति जिनका हाथ कोहनी के नीचे से कट गया हो उनके जीवन को सक्षम बनाने की राह प्रस्तुत करते हुए नि: शुल्क अत्याधुनिक बैटरी चलित प्रोस्थैटिक कृत्रिम हाथ वितरण करने का संकल्प लिया है ।अत्याधुनिक बैटरी चलित प्रोस्थैटिक कृत्रिम हाथ लगाने - निकालने में अत्यंत सहज एवं सरल तथा मजबूत,टिकाऊ एवं बहुउपयोगी है | यह हाथ जिन दिव्यांग व्यक्तियों को लगाया जाएगा वे इससे साइकिल मोटरसाइकिल भी चला सकते हैं तथा 5 किलोग्राम तक का वजन भी उठा सकते हैं | यह हाथ दिव्यांग व्यक्तियों को समान्य जीवन जीने में सहायता प्रदान करेगा एवं रोटरी के थीम जीवन में आशा जगाओ को सार्थक करेगा | सचिव गोकुल अग्रवाल ने बताया कि रोटरी क्लब  द्वारा 50 दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ वितरित करने का आयोजन किया जिसके लिए आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए जरुरी है जिसमे अबतक 51 रजिस्ट्रेशन हो चुके है जिसमे आज प्रथम बीस द्वितीय दिन बीस व त्रितीय दिन भी बीस लोगो हाथ दिए जायेंगे वही क्लब के सदस्य  आशीष गोयनका ने बताया कि एक प्रोस्थेटिक हाथ का मूल्य लगभग  1,25,000 रुपया है जिसे लाभर्तियों को पूर्णतः नि:शुल्क वितरित किया जाएगा जो पहले 50 का लक्ष्य था 60 हो गया जरूरत मंद को मिलेगा और निश्चित रूप से जरूरतमंद दिव्यांग जनों को यह हाथ उनके अंधकार मय जीवन को सामान्य करने के लिए एक आशा की किरण के रूप में होगा । नि:शुल्क कृत्रिम हाथ वितरण का कैम्प के उद्घाटन के मौके कार्यक्रम का सफल संचालन आशीष गोयनका व धन्यवाद गोकुल कुमार अग्रवाल ने दिए इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित दर्ज कराने वालो मे शुभम अग्रवाल कृतार्थ अग्रवाल राजीव अग्रवाल व अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे 

जिला संवाद दाता राजकुमार उपाध्याय राष्ट्रीय स्वरूप