ग्राम कुटेलाभाठा में 5 दिवसीय निःशुल्क योग प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण शिविर संपन्न

त्वरित ख़बरें

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनहित में संचालनालय आयुष छ ग के निर्देशानुसार जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ जी.पी. तिवारी के मार्गदर्शन में 05 दिवसीय निःशुल्क योगप्रदर्शन एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 06/02/2024 से 10/02/2024 तक बाजारचौक मैदान ग्राम कुटेलाभाठा, दुर्ग मे किया गया। उक्त शिविर में ग्राम के सरपंच, पंच एवं जनप्रतिनिधियों,प्रधानपाठक का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। योग शिविर के आयोजक आयुष्मान आरोग्य मंदिर, आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर  सिरसाखुर्द के डॉ मणीन्द्र मोहन श्रीवास्तव द्वारा ग्राम में मिलने वाली औषधियों का परिचय योग के महत्व, दिनचर्या,  ऋतु अनुसार आहार विहार की जानकारी प्रदान की गई । इस अवसर पर योग प्रदर्शनी भी लगायी गयी। योग अभ्यासियों को अंकुरित मूंग, चना, आयुर्वेदिक काढ़े का वितरण, पम्पलेट ब्रोशर वितरण किया गया। योग शिक्षक बसंत वर्मा द्वारा रोगानुसार योग आसनों का प्रदर्शन एवम जानकारी प्रदान की गयी। श्री मनीराम सिन्हा, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, फुलेश्वरी कुंभकार का सहयोग सराहनीय रहा। योग शिविर में कुल 504  हितग्राहियों ने लाभ प्राप्त किया।