पाटन विधानसभा।छत्तीसगढ़ कैबिनेट मे बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महतारी वंदन योजना की स्वीकृत होने पर क्षेत्र में भारी खुशी का माहौल है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक विवाहित महिला के बैंक खाते में सालाना ₹12000 शासन द्वारा प्रदाय किया जाएगा। इस योजना में विधवा , तलाक शुदा व परित्यक्ता महिलाओं को भी लाभ मिलेगा ।इस योजना का उद्देश्य प्रदेश में महिलाओं के साथ लिंग विभेद , असमानता जागरूकता की कमी होने के फल स्वरुप समाज में महिलाओं के विरुद्ध भेदभाव को समाप्त करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाना है। इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ निवासी विवाहित महिला जिनकी आयु 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से अधिक हो मिलेगा ।इस योजना की स्वीकृत होने पर जिला दुर्ग भाजपा अनुसूचित जाति के उपाध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरप्रसाद आडिल ने क्षेत्र के महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होने की विश्वास व्यक्त किया है। साथ ही महिलाओं को इस योजना से जोड़कर लाभ लेने की आह्वान किया है।उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं के लिये वरदान साबित होगा |