मोहला । विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आज जिले के 8 ग्राम पंचायतों में शिविर का आयोजन किया गया। जहां जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों ने शिविर में उपस्थित होकर नागरिकगणों की समस्याओं को सुना, वही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत अनेकों हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर हितग्राहियो के लिए मितान बना है, जिससे उनकी समस्याओं का निदान हो रहा है। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण, आधार अपडेशन, हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी दी गई। विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित की हितग्राहियों ने मेरी जुबानी मेरी कहानी के माध्यम से योजना से मिले लाभ और उनके जीवन में आये परिवर्तन के संबंध में अपनी बात रखी। एलसीडी प्रोजेक्टर वैन के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीति, योजनाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों जानकारी प्रदर्शित किया गया। माटी कहे पुकार के माध्यम से स्कूली छात्र-छात्राओं ने नाटक के माध्यम से धरती की सुरक्षा करने और जैविक खेती को बढ़ावा देने की प्रस्तुति दी। विकसित भारत संकल्प यात्रा अनेकों ऐसे हितग्राही जो योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रहे हैं, उनके लिए सार्थक साबित हो रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर एक मिसाल बना है, जो हितग्राहियों के लिए योजनाओं का लाभ लेने के लिए मददगार साबित हो रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।