छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मैत्री बाग चिड़ियाघर में बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सफेद बाघिन ने दो शावकों को जन्म दिया है। शावकों का जन्म पांच महीने पहले हुआ है। जिसकी जानकारी अधिकारियों के द्वारा आज सार्वजानिक की गई है। सफेद फर और नीली आंखें चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
8 सितम्बर 2023 को दो नर शावकों का जन्म हुआ | वर्ष 2023 में, 28 अप्रेल को भी तीन शावकों जन्म मैत्री बाग में हो चुका है शावकों की माँ रोमा अभी 09 साल की है |माँ रोमा ने पिछले 4.5 माह से बच्चों का लालन किया है। वन्यजीव विशेषज्ञ, भिलाई मैत्री बाग प्रभारी एवं उप महाप्रबंधक (उद्यानिकी) डॉ एनके जैन ने जानकारी दी, कि जू अथॉरिटी के मार्गदर्शन अनुसार ही इन नन्हें शावकों और इनकी माँ की देखभाल की गई। मैत्री बाग प्रबंधन द्वारा लगातार बाघिन माँ रोमा को पौष्टिक आहार तथा विभिन्न प्रकार के आवश्यक विटामिन और कैल्शियम आदि भोजन के साथ दिया जा रहा है।
- अब तक देश के 5 से भी अधिक चिडियाघरों में सफ़ेद बाघों का आदान-प्रदान किया है।
- मैत्री बाग की एक प्रशिक्षित टीम चौबीस घंटे मां और शावकों पर नजर रखे हुए है और उनकी देखभाल में लगे हुए हैं
- विदित हो कि एक और सफेद बाघिन 'रक्षा' ने 28 अप्रैल, 2023 को 03 नन्हें शावकों को जन्म दिया था। सितम्बर में जन्में दो शावकों के साथ ही मैत्री बाग में सफेद बाघों की कुल संख्या 10 हो गई है
- सन 1997 में तरुण एवं तापसी की जोड़ी को नंदनकानन चिडियाघर ओडिसा से मैत्री बाग जू लाया गया था, तब से मैत्री बाग चिडियाघर में सफ़ेद शेर का कुनबा अधिक हुआ और मैत्री बाग जू द्वारा देश के 05 चिडियाघरों जवाहर लाल नेहरु जूलोजिकल पार्क बोकारो, लखनऊ जूलोजिकल गार्डन, राजकोट जूलोजिकल पार्क राजकोट, इंदिरा गाँधी प्राणी संग्रहालय इंदौर, जूलोजिकल & रेस्कुयु सेंटर मुकुंदपुर सतना मध्यप्रदेश में 12 से अधिक सफेद शेरों को दिया गया | वर्तमान में मैत्री बाग चिडियाघर में 10 सफ़ेद शेर है।