दुर्ग / भारतीय जनता पार्टी ने संसदीय बोर्ड ने राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है जिसमें तीन राज्यों में जीत हासिल की भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता चुनने हेतु यह पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है जिसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सम्मिलित है छत्तीसगढ़ से सुश्री सरोज पाण्डेय राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी को केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा राजस्थान विधायक दल का नेता चुनने केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।