रविवार को सुबह 5 बजे तय होगा कौन कराएगा किस सीट की काउंटिंग....मतगणना की तैयारियां पूरी....

त्वरित ख़बरें

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव आयोग ने पूर्व निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के तहत 3 दिसंबर काे मतगणना कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम कर लिए हैं| आयोग की ओर से चुनाव वाले राज्यों में Counting and Result Declaration की तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि मतगणना सुबह 8 बजे से प्रारंभ हो जाएगी |

चुनाव आयोग द्वारा 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए घोष‍ित कार्यकम के मुताबिक एमपी में विधानसभा की सभी 230 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान हुआ था| व‍हीं पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ की 90 सीटों पर दो चरण में मतदान कराया गया| इनमें नक्सल प्रभावित 20 सीटों पर 07 नवंबर को और शेष 70 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान हुआ था| अब 3 दिसंबर को मतगणना होगी. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के 1181 और एमपी के 2500 से अध‍िक उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जाएगा |

5 से 10 घंटों में आ जाएंगे सभी परिणाम

एमपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) अनुपम राजन ने मतगणना की तैयारियों के बारे में बताया कि 3 दिसंबर को राज्य के 52 जिला मुख्यालयों पर सभी 230 सीटों के लिए मतगणना कराई जाएगी| हर सीट के लिए चुनाव आयोग द्वारा एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है|ये पर्यवेक्षक किसी अन्य राज्य में तैनात अधिकारी होंगे|

छत्तीसगढ़ की सीईओ रीना बाबासाहेब कंगाले की ओर से जारी बयान में बताया गया कि 3 दिसंबर को राज्य के 33 जिला मुख्यालयों पर सभी 90 विधानसभा सीटों की मतगणना कराई जाएगी"|इसके लिए जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं|

आयोग ने भरोसा दिलाया कि मतगणना के लिए इस प्रकार से इंतजाम किए हैं कि सभी सीटों पर 5 से 10 घंटे में चुनाव परिणाम घोषित हो जाएंगे|छत्तीसगढ़ में सभी 90 सीटों और एमपी में 230 सीटों की मतगणना के लिए हर सीट की मतगणना अलग अलग हॉल में होगी| हर हॉल में 14 Counting Table लगाई गई हैं| मप्र में अधि‍क मतदान केंद्र वाली सीटों के लिए चुनाव आयोग की अनुमति से 14 से ज्यादा 14 Counting Table लगाई गई हैं|  जिससे समय से सभी सीटों के चुनाव परिणाम घोषित हो सके| राजन ने बताया कि यदि अबाध तरीके से मतगणना चली तो सभी सीटों के चुनाव परिणाम 5 से 10 घंटे में घोषित हो जाएंगे|

3 घंटे पहले तय होगा काउंटिंग अफसर

राजन ने बताया कि मतदान के बाद से ही स्ट्रांग रूम से लेकर मतगणना स्थल तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं| इसके लिए Three Layer Security arrangement किए गए हैं| गुरुवार को ECI के साथ हर जिले में सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया| उन्होंने बताया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए हर विधानसभा सीट की मतगणना के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के अलावा एक Counting Officer भी तैनात किया गया है |इनमें से किस सीट की मतगणना कौन अधिकारी कराएगा, यह 3 दिसंबर को ही सुबह 5 बजे Random Process से तय किया जाएगा|  इसके अलावा पूरी Counting Process की CCTV Recording कराई जाएगी| उन्होंने स्पष्ट किया कि मतगणना की Live Web Streaming नहीं होगी |

कंगाले ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सभी 90 विधानसभा सीटों में से सबसे अधिक मतदान केंद्र वाली कवर्धा सीट के लिए सबसे अधिक 30 राउंड में मतगणना होगी| इसके बाद कसडोल सीट के लिए 29 राउंड में मत गिने जाएंगे| वहीं सबसे कम मनेन्द्रगढ़ एवं भिलाई नगर में 12 राउंड में मतगणना होगी |

डाक मतपत्र की होगी पहले गिनती

आयोग ने कहा कि सभी मतगणना केंद्रों पर 3 दिसंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी. सबसे पहले Postal Ballot की गिनती शुरू होगी| इसके आधे घंटे बाद 8.30 बजे से ईवीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारंभ होगी| राजन ने बताया कि एमपी में कुल 3.80 लाख Postal Ballot मिले हैं| आयोग ने पहली बार दिव्यांग और 80 साल से ज्यादा उम्र वाले मतदाताओं को घर से वोट देने की सुविधा दी थी|  इनमें 51,259 बुजुर्गों और 12,093 दिव्यांग मतदाताओं ने भी डाक मतपत्र की श्रेणी में ही वोट दिया| इसके अलावा 3.25 लाख सरकारी कर्मचारियों के मत भी Postal Ballot में शामिल हैं| इसी प्रकार छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा सीटों से 30 नवंबर तक सभी श्रेणियों के कुल 1 लाख 03 हजार 566 डाक मतपत्र प्राप्त हुए |

आयोग ने मतगणना का लाइव अपडेट लेने के लिए खास इंतजाम किए हैं| इसके लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट और मोबाइल एप का भी इस्तेमाल किया जा सकता है| इस पर हर सीट पर हर राउंड की मतगणना का अपडेट दिया जाएगा| साथ ही घोषित परिणामों की जानकारी भी लगातार दी जाएगी |

इन सीटों पर आएगा पहले परिणाम

निर्वाचन प्रक्रिया के मुताबिक जिन सीटों पर जितने कम मतदान केंद्र होते हैं, उनकी मतगणना उतने ही जल्दी पूरी हो जाती है | इस लिहाज से सबसे कम मतदान केंद्र वाली इंदौर 3 और भोपाल मध्य सीट पर सबसे पहले चुनाव परिणाम घोषित होने का अनुमान है| वहीं ज्यादा मतदान केंद्रों वाली दत‍िया जिले की भांडेर और सेंवढा सीट पर देर शाम तक चुनाव परिणाम घोष‍ित किया जा सकेगा |

इसी प्रकार छत्तीसगढ़ में महज 12 राउंड की मतगणना वाली सीट मनेन्द्रगढ़ एवं भिलाई नगर का चुनाव परिणाम सबसे पहले घोषित होने की उम्मीद है| वहीं सबसे ज्यादा मतदान केंद्र वाली सीट कवर्धा और कसडोल में 20 राउंड मतगणना की जाएगी | इन सीटों का परिणाम देर शाम तक आ पाएगा| आयोग ने देर से चुनाव परिणाम घोषि‍त हो पाने के बारे में स्पष्ट किया कि इसकी दो मुख्य वजह हैं |पहला वीवीपैट युक्त ईवीएम में मतगणना के समय वोटर स्लिप का मिलान करने के कारण काउंटिंग में देरी होती है| दूसरी वजह उम्मीदवारों द्वारा किसी राउंड में दोबारा मतगणना कराने की मांग करने के कारण परिणाम आने में देर हो जाती है |