ओड़िशा से छत्तीसगढ़ में धान की अवैध तस्करी.....25 क्विंटल धान जब्त....

त्वरित ख़बरें

जशपुर- छत्तीसगढ़ में पड़ोसी राज्य ओडिशा से धान की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रहा| तस्कर पिकअप वाहन में भरकर धान को छत्तीसगढ़ में खपा रहे हैं| खाद्य अधिकारी ने ओडिशा से सटे सीमावर्ती गांव तपकरा के समडमा गांव में धान से भरा पिकअप जब्त किया है,पूरा मामला तपकरा थाना क्षेत्र का है |

25 क्विंटल धान का पिकअप वाहन में अवैध परिवहन कर बिचौलिए छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी की थी| इसकी सूचना पर खाद्य अधिकारी ने धान से भरा वाहन जब्त कर तपकरा पुलिस के सुपुर्द कियान |चेकिंग के दौरान ओडिशा से वाहन का छत्तीसगढ़ में प्रवेश को लेकर सीमा पर तैनात पुलिस पर सवाल उठने लगा है |