मतदान दिवस पर सामान्य अवकाश घोषित....औद्योगिक तथा व्यावसायिक संस्थानों के कर्मचारियों को भी मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश
....

त्वरित ख़बरें

बेमेतरा-  छत्तीसगढ़ में विधानसभा सामान्य निर्वाचन.2023 के लिए हो रहे दूसरे चरण में मतदान के लिए मतदान दिवस पर संबंधित क्षेत्रों में सामान्य अवकाश की घोषणा की गई है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के 17 नवंबर 2023 को दूसरे चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।  बेमेतरा ज़िले में मतदान वाले दिन 17 नवंबर (शुक्रवार ) को अवकाश रहेगा। इसके साथ ही इसके तहत वे कार्यालय अथवा संस्थान भी शामिल हैं । जो निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881  के तहत शामिल हैं।  इसके अतिरिक्त निजी संस्थानों, औद्योगिक तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अधिकारी तथा कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश दिए जाने का निर्देश जारी किया गया है।