मतदान अधिकारी क्रमांक 01 का द्वितीय प्रशिक्षण 4 नवंबर तथा मतदान अधिकारी क्रमांक - 02 एवं 03 द्वितीय प्रशिक्षण 05 नवंबर....

त्वरित ख़बरें - बेमेतरा संवादाता

बेमेतरा - विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 01 के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 04 नवंबर 2023 दिन शनिवार तथा मतदान अधिकारी क्रमांक-02 एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 03 के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 05 नवंबर 2023 दिन रविवार को आयोजित किया जायेगा, उक्त प्रशिक्षण शासकीय कन्या उ.मा.वि. बेमेतरा एवं शासकीय बालक उ.मा.वि. बेमेतरा में प्रातः 10:00 बजे से 01:00 बजे तथा 02:00 बजे से 05:00 बजे तक दो पालियों में आयोजित किया जायेगा।  प्रशिक्षण पूर्व नियुक्त विकासखण्ड स्तरीय एवं जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा दिया जायेगा |