करवा चौथ में चांद के दीदार के लिए महिलाएं इंतजार करती हैं और उतना ही इंतजार अपने पति का भी होता है। छत्तीसगढ़ घर में इन दिनों चुनावी सरगर्मी तेज है। प्रत्याशी चुनाव में जुटे हुए हैं और इस बीच उनका करवा चौथ कैसे मना यह जानने के लिए नेताओं के बीच पहुंची, जहां चुनाव प्रचार की व्यस्तताओं के बीच कई प्रत्याशी पत्नी के लिए समय निकालकर घर पहुंचे और करवा चौथ मनाया।