चुनाव ड्यूटी के ट्रेनिंग के पहले एक युवक की संदिग्ध तरीके से मौत....पेड़ से लटकी मिली लाश.....मारपीट के बाद हत्या की आशंका.....

त्वरित ख़बरें - रायपुर संवादाता

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध तरीके से मौत हो गयी है। युवक की लाश पेड़ पर लटकती हुई मिली है। मृतक के शरीर के कपड़े भी बुरी तरह फटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि युवक की आज चुनाव के लिए ट्रेनिंग भी थी। इसके पहले ही उसकी मौत हो गई। इस मामलें में पंडरी पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में युवक ने आत्महत्या की है, ऐसी संभावना लग रही है।