नक्सलियों ने किया चुनाव.....भाजपा-कांग्रेस का विरोध.....चुनाव बहिष्कार का भी किया ऐलान.....

त्वरित ख़बरें

सुकमा- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के बीच नक्सलियों ने पर्चा जारी कर चुनाव बहिष्कार का आव्हान किया है| नक्सलियों की दक्षिण सब जोनल ब्यूरो प्रवक्ता समता ने प्रेस नोट जारी कर भाजपा को मार भगाने और कांग्रेस का विरोध करने की बात लिखी है |

नक्सलियों की ओर से जारी प्रेस नोट में आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का आह्वान किया गया है |प्रेस नोट में भाजपा को मार भगाने व कांग्रेस का विरोध करने की बात लिखी है| वहीं नक्सलियों ने अन्य पार्टियों को कटघरे में खड़ा करने की बात कही है |