तालाब में 7 साल के बच्चे की डूबने से मौत....स्कूल से लंच टाइम में 3 छात्र गए थे नहाने.....

त्वरित ख़बरें

डूबते हुए चिल्लाने पर महिला ने देखा....

रायपुर- राजधानी रायपुर के गोंदवारा इलाके के शीतला तालाब में एक 7 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई | इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है |

मिली जानकारी के अनुसार, बच्चा स्कूल गया हुआ था. लंच ब्रेक के दौरान वह स्कूल से निकल कर तालाब के पास खेलने के लिए चला गया |इस दौरान वह डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई| इस घटना से स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है कि लंच ब्रेक के दौरान बच्चा स्कूल के बाहर निकला और किसी को पता नहीं चला |