बीजापुर में एक AK-47 किया बरामद....सुरक्षा बलों ने कोरंजेड-बंदेपारा के जंगल में एक नक्सली को किया ढेर.....

त्वरित ख़बरें

 बीजापुर-  माओवादी विरोधी अभियान पर निकली डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ एवं केरिपु 170 की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर करने में कामयाबी हासिल की है |नक्सली के शव के पास से एक एके-47 बरामद किया गया है| मुठभेड़ पश्चात सर्चिंग अभियान जारी है |

थाना मद्देड क्षेत्रान्तर्गत कोरंजेड-बंदेपारा के जंगल में मद्देड़ एरिया कमेटी प्रभारी DVCM नागेश, सचिव ACM बुचन्ना, ACM विश्वनाथ के साथ 15-20 सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर आज सुबह बीजापुर से डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ एवं केरिपु 170 की संयुक्त टीम अभियान पर निकली थी |

सर्चिंग के दौरान बंदेपारा के जंगल में पुलिस और माओवादियों की बीच मुठभेड़ हुई| सुरक्षा बल के जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले| मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान एक माओवादी का शव और एक एके47 हथियार बरामद किया गया है |