राजनांदगांव- कुमरदा भाजपा मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्राम खुर्सीटिकुल से डोर टू डोर जनसंपर्क का शुरुवात खुज्जी विधानसभा के भाजपा विधायक प्रत्याशी श्रीमती गीता घासी साहू, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क करने पहुंची।
तत्पश्चात ग्राम कन्हारपुरी, देवरी, मोक्षधाम सांकरदाहरा मंदिर ,मुचेदंड ,चांदो, भंडारी भरदा ,आमगांव, अछोली, बीजेपार पर जनसंपर्क किया।
भाजपा विधायक प्रत्याशी गीता घासी साहू ने एक एक घरो में पैदल पहुंचते रहे। बड़े बुजुर्गो, माताओ के चरण छूकर प्रणाम करते हुए कमल छाप मे वोट देने के लिए आग्रह करते दिखे।और उन्होंने कहा कि अउ नई सहबो खुज्जी को बदल के रहबो,खुज्जी विधान सभा मे 15वर्षों से कांग्रेस विधायक है। जिसको हम सभी को मिलकर बदलना है। कांग्रेस सरकार से सभी त्रस्त हैं। ऐसी निकम्मी सरकार को हम सभी को मिलकर उखाड़ फेकना है। कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुर हो गई है। जनसंपर्क के दौरान कुमरदा भाजपा मंडल अध्यक्ष बोधन साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल साहू, एकांत चंद्राकर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया ,फागू राम साहू,हेमिन साहू,श्यामा बाई ,त्रिलोका रावटे, मनोहर दास, संतोष साहू,देवनाथ पटेल,हेमू राम माली, पुखराज देवांगन, भुनेश्वर साहू, चुरामन साहू,उर्मिला बाई वैष्णव,मधु बाई , सोहन लाल साहू, नवीन साहू, पुना राम,हीरामन यादव,मूलचन्द,कमल किशोर,पूनम ,दिलेश्वर मानिकपुरी सहित भाजपा कार्यकर्ता गण शामिल हुए ।