राजनांदगांव वनांचल क्षेत्र में धुआँधार भाजपा प्रत्याशी गीता घासी साहू ने किया....

त्वरित ख़बरें - राजनांदगांव संवादाता

राजनांदगांव-  खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल छुरिया  अंतर्गत भाजपा के खुज्जी विधानसभा के प्रत्याशी गीता घासी साहू ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ जनसंपर्क किया। सुबह से अपने निर्धारित जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम वनांचल ग्राम खेड़ेपार  के निकट ग्राम ग्वालदंड   तदुपरांत ग्राम किडकाड़ी, विचारपुर, मालडोगरी , बेदाड़ी,बीजेपार, झाड़ीखैरी,नादिया खुर्द,बखरू टोला, बम्हनी आदि ग्रामो में जनसंपर्क कर आशीर्वाद माँगा। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी  गीता घासी साहू ने आमजनों से मिलकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का आग्रह कर अपने लिए भी जीत का आशीर्वाद माँगा और कहा की क्षेत्र का हित ही मेरे लिए सर्वोपरि है जिसके लिए हम निरंतर कार्य करेंगे।

छुरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय पटेल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 16लाख परिवारों के घर बनाने के  लिए केंद्र से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत  राज्य सरकार को भेजा था लेकिन भूपेश सरकार ने गरीबो को आवास को रोका और गरीबो का छत छीनने का काम किया।हर वर्ग के साथ छलावा किया है। ऐसी सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेकने का आग्रह  किया। 15वर्षों से खुज्जी विधानसभा में कांग्रेस विधायक है इस बार भाजपा प्रत्याशी गीता घासी साहू  को विजयी बनाने का अपील किया। 


 इस अवसर पर छुरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय पटेल,जयलाल कुंजाम, तोरण दास वैष्णव,नैन सिंह पटेल, पदम भूषण,ललिता बाई, सेवन बाई,चित्रांगन साहू, लुमेश मंडावी, कीर्तन सलामे, रमेश कुमार, विक्रांत श्री वास्तव,मोहन ,तिलक मंडावी आदि उनके साथ जनसम्पर्क मे शामिल हुए।