राजनांदगांव भाजपा विधायक प्रत्याशी गीता घासी साहू.....भगवान गणेश की आरती मे शामिल हुए....

त्वरित ख़बरें - राजनांदगांव संवादाता

छुरिया  खुज्जी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77 से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत विधायक प्रत्याशी श्रीमती गीता घासी साहू ने  सघन जनसंपर्क के दौरन ग्राम आंको के श्री गणेश पंडाल में  पहुंच कर भगवान श्री गणेश जी आरती मे शामिल हुई। भगवान  गणेश जी से क्षेत्र वासियों की सुख समृद्धि, ऐश्वर्य ,खुशहाली की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी की आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी ने मुझे भाजपा प्रत्याशी बनाया हैं। 

आप सभी ग्राम , क्षेत्रवासियों की सेवा कार्य कर सकूं ऐसी आशीर्वाद मुझे आने वाले विधानसभा चुनाव में अपना अमूल्य वोट कमल फूल पर लगाकर मुझे विजय दिलाने का आशीर्वाद प्रदान करें। भाजपा छुरिया  मंडल अध्यक्ष अजय पटेल, संजय सिन्हा महामंत्री ,मनीष जैन वरिष्ठ भाजपा  नेता, धन्नालाल वरिष्ठ भाजपा नेता ने भी लोगों को भाजपा प्रत्याशी गीता घासी साहू को विजय दिलाने का आग्रह निवेदन लोगों से किया। 


इस अवसर पर  श्रीमती गीता घासी साहू भाजपा प्रत्याशी के साथ में छुरिया  भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय पटेल ,संजय सिंह महामंत्री, खिलेश्वर साहू महामंत्री, मनीष जैन , सीमा वैष्णव, अशोक सेन,नैन सिंह पटेल, आसन बाई सिन्हा,हेमन सिन्हा,मौसम बाई निषाद, सोहन साहू, सुमित साहू, सहित ग्रामीण जन , भाजपा कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में किया गया।