बेमेतरा जिले में अब तक 665.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज....

त्वरित ख़बरें - बेमेतरा संवादाता

बेमेतरा- चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून से 13 सितंबर 2023 सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 665.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा तहसील देवकर में 771 मि.मी. तथा न्यूनतम 520.5 मि.मी. वर्षा नवागढ़ तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा तहसील मे 636.5 मि.मी. वर्षा, नांदघाट तहसील में 561.9 मि.मी. वर्षा, भिंभौरी तहसील में 667.3 मि.मी, बेरला तहसील मे 712.1 मि.मी., थानखम्हरिया तहसील में 686.5 मि.मी. वर्षा एवं साजा तहसील में 770 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।