राजनांदगांव- वार्डाे में कराये जा रहे विकास कार्याे के तहत नगर निगम द्वारा चिखली वार्ड नं. 05 स्थित शीतला मंदिर के पास अधोसंरचना मद अंतर्गत 12.00 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण का महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा वार्ड में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में भूमिपूजन पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड कर किया गया। कार्यक्रम में पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, शीतला मंदिर समिति के अध्यक्ष कुंजलाल साहू सहित वार्ड के वरिष्ठ पंचू साहू, रामभाऊ साहू, ममता साहू रामदयाल साहू, गरीब राय, रामदयाल यादव विशेष रूप से उपस्थित थे।
भूमि पूजन के पूर्व अतिथियों द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना किया गया, तत्पश्चात वार्ड के अशोक साहू, चंद्रेश साहू, संजय साहू, पिन्टू साहू, तुलसी साहू, भास्कर झा, गिरधारी सावेरकर, गणेश साहू, प्रकाश श्रीवास आदि ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। स्वागत के बाद अतिथियों द्वारा शीतला मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया गया।
कार्यक्रम में महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि वार्डवासियों की मांग पर अधोसंरचना मद से सामुदायिक भवन निर्माण किया जायेगा। जिसका अतिशीघ्र निर्माण कराया जायेगा, भवन बनने से मंदिर में होने वाले विभिन्न धार्मिक आयोजनों में सुविधा होगी। वार्डवासियो की मांग अनुसार इसी प्रकार विकास कार्य कराये जायेगे। इस अवसर पर उप अभियंता सुश्री सुषमा साहू सहित वार्डवासी उपस्थित थे।