छत्तीसगढ़ सट्टे का ऐसा जुनून कि बाबू ने झोंक दिए सरकार के सवा करोड़!...रकम हारने के बाद अफसरों को पत्र लिखकर किया खुलासा…

त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो

 कोंडागांव-  सरकारी व्यवस्था कैसी है, इसका नमूना समय-समय पर खबरों के जरिए आपको मिलता रहता है, लेकिन यह खबर आपको हैरान कर देगी. मत्स्य विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 ने सरकार के सवा करोड़ रुपए सट्टे पर दांव लगा दिए| इस बात का खुलासा खुद बाबू ने विभागीय आला अधिकारियों को पत्र लिखकर की |अधिकारियों ने आनन-फानन में खाते की जांच की, हकीकत सामने आने के बाद पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है |

पुलिस ने कर्मचारी को थाने में लाकर पुछताछ शुरू कर दी है| जांच में यह बात भी सामने आई है कि कर्मचारी एक साल से अलग-अलग मदांे की राशि अपने खाते में डाल रहा था, फिर यही पैसे निकालकर सट्टा खेलता रहा, लेकिन इसकी भनक किसी को भी नहीं हुई| सबसे बड़ा सवाल यह है कि कर्मचारी सालभर से शासकीय राशि को अपने खाते में जमा कर खर्च कर रहा था, लेकिन किसी अधिकारी को इसकी जानकारी तक नहीं हुई |

कोंडागांव कोतवाली थाना प्रभारी प्रहलाद यादव ने बताया कि मत्स्य विभाग की शिकायत मिली है| विभाग ने जो पत्र लिखा हैं, उसकी जांच की जा रही है| उसमें में नारायणपुर से 81 लाख रुपए और कोंडागांव से 44 लाख रुपए के गबन की बात सामने आई है |उनके आवेदन पर हम जांच कर रहे है |