राजनांदगांव- नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन बीते दिनों में ग्राम गोछिया,विकासखंड सहसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम में किया गया। ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला शिविर प्रभारी डॉ. निर्मला पटेल ने बताया कि शिविर में विशेष तौर पर वात रोग,चर्म रोग, पेट रोग, बच्चों का रोग, स्त्री रोग एवं पुरानी खांसी,श्वास ,सर्दी, जुकाम,बुखार, पीलिया ,मधुमेह निम्न बीपी एवं हाई बीपी सिकलिन एवं वृद्धजन के रोगो की भी चिकित्सा उपरांत दवाई वितरण किया गया।
ब्लाक स्तरीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला चिकित्सा शिविर में शिविर प्रभारी डॉ. निर्मला पटेल, डॉ. मेनका देशमुख ,डॉ. कमलेश वर्मा होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी, डॉ प्रेम लाल खुर श्याम योग चिकित्सा अधिकारी, फार्मेसिस्ट विद्या सिंह ध्रुव, धनेश कौशिक,काजल साहू, प्रेमचंद वर्मा ,औषधालय सेवक विजय अंगारे , धीरेन्द्र कौशल, चैन राम, जितेन्द्र पोर्ते योग प्रशिक्षक माधव निषाद, वलेश्वर कौशिक ने अपनी सेवाए दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मां धन्वंतरी के तैलचित्र के समक्ष विधिवत पूजा अर्चना कर सरपंच चंद्र कुमार कौशिक एवं अन्य अतिथियों ने किया। शिविर प्रभारी डॉक्टर निर्मला पटेल ने बताया कि शिविर में कुल 614 लोगों ने अपनी जांच कराई और उपचार कर दवाई वितरण किया गया । आयुष विभाग मे 488, होम्योपैथी में 126 एवं अन्य रोग में 122 लोगों ने शिविर में स्वास्थ्य लाभ लिया।