घाटे के खेल में नुकसान जनता का…
रायपुर- पिछले दरवाजे से बिजली की दरें बढ़ाई जा रही है. तीन महीने में बिजली दरों में 15.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. CSPDCL ने 2528 करोड़ रुपए के घाटे का अनुमान जताया है, जो अगले साल के लिए ट्रांसफर हो गया है. कुल मिलाकर घाटे का खेल हैं. घाटे को छुपाते हैं, जिसका नुकसान जनता को है |यह बात भाजपा नेता प्रेम प्रकाश पांडे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कही |
पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि इस साल बिजली के दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं कर रहे हैं, लेकिन उनका दावा CSPDCL के आदेश ने खारिज कर दिया है|
कंपनी के घाटे का ब्यौरा देते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि कंपनी के पास दो रास्ते हैं, यदि घाटा है तो उसको भरपाई सरकार करे. यदि सरकार नहीं देती तो उसे आम लोगों से वसूलते हैं |अभी सरकार बिजली कंपनी को सब्सिडी नहीं दे रही है, जिस कारण कंपनी दूसरे तरीके से लोगों से वसूल रही है |