सिस्टम की बदहाली : बच्चे को सांप ने काटा तो एंबुलेंस को बुलाया सड़क जर्जर के कारण समय पर नहीं पहुंच पाया हॉस्पिटल...बच्चे की मौत...

त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

फिर शव वाहन भी नहीं पहुंच पाया गांव तक तो..बेबस पिता बाइक पर ले गया बेटे का शव....

रायपुर- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 93 किलोमीटर दूर गरियाबंद जिले की यह तस्वीर सिस्टम की बदहाली की गवाही देने के लिए काफी है | गरियाबंद से सिस्टम को आईना दिखाती एक शर्मनाक घटना सामने आए हैं बेबस पिता को अपने मासूम औलाद का शव बाइक पर दो कर ले जाना पड़ा अब इसे आप विभाग की बेरुखी कह लीजिए या फिर सिस्टम की निकम्मापन  लेकिन जिस किसी ने एक बाप की ऐसी बेबसी देखी उसका कलेजा कांप उठा दरअसल सांप के काटने से 7 वर्षीय छात्रा के पिता ने अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाया लेकिन सड़क जर्जर होने की वजह से वह समय पर नहीं पहुंची तत्काल इलाज नहीं मिलने से बच्चे की मौत हो गई |

 गरियाबंद जिले के तेंदूकछार गांव में एक 7 साल के छात्रा चंद्रहास को जहरीले सांप ने काट लिया अफरा-तफरी में उसके परिजनों ने एंबुलेंस को कॉल किया मगर उनके गांव से अस्पताल तक का रास्ता पगडंडी वाला और जर्जर है एंबुलेंस के जल्द नहीं पहुंचने से घबराए पिता ने बेटे को जैसे-तैसे अस्पताल पहुंचाया मगर देरी होने के कारण चंद्रहास की मौत हो गई इसके बाद अस्पताल से ले जाने के दौरान शव वाहन भी गांव तक पहुंच नहीं पाया जिसके बाद परिजन बाइक पर शव लेकर गए |