आज सिरसा खुर्द से कोड़िया तक निकली गयी कावड़ यात्रा....

त्वरित ख़बरें- निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

दुर्ग/भिलाई- ग्राम सिरसा खुर्द के साजा राउत मंदिर से 31 जुलाई को कांवड़ यात्रा निकाली गयी । यात्रा सुबह 8 बजे से निकलकर शिवधाम कोड़िया में अभिषेक व महाआरती के साथ पूरी की । कांवड़ यात्रा का आयोजन ग्राम मालुद, बेलौदी, चिखली, इंदिरा नगर, कुटेलाभाठा, खपरी, सिरसा खुर्द, जेवरा, भटगांव, समोदा, कचांदुर, ढौर समेत 20 गांव के शिवभक्तों की टोली द्वारा किया जा रहा है। यात्रा में युवाओं संग महिलाएं, वरिष्ठ शामिल होंगे।