रोटरी वूमेंन्स क्लब दुर्ग भिलाई ने बैगाटोला मे गर्भवती माताओ को दी स्वस्थ रहने की महत्वपूर्ण जानकारी...

त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

राजनांदगांव- ग्राम पंचायत  बैगाटोला में रोटरी वूमेंस क्लब दुर्ग भिलाई के द्वारा 51 गर्भवती माताओं की गोद भराई व 6 माह पूर्व किए 12 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि योगेश्वर निर्मलकर सरपंच ने मां सरस्वती के तैल चित्र के समक्ष विधिवत पूजा कर किया।तत्पश्चात मुख्य अतिथि, डॉक्टर अन्य अतिथियों का गुलदस्ता भेंट कर, तिलक लगाकर  स्वागत सम्मान किया गया।


 इस कार्यक्रम में ग्रुप की सुप्रसिद्ध डॉक्टर मानसी गुलाटी गायनेकोलॉजिस्ट के द्वारा गर्भवती माताओं के संस्कार से लेकर गर्भकाल तक अपने व अपने पल गर्भ में पल रहे बच्चे की देखभाल कैसे कर सकते हैं  यह जानकारी दिया गया ।साथ ही साथ ही 6 माह पूर्व किए बच्चों के लिए ऊपरी आहार की आवश्यकता व पोषण के संबंध में जानकारी दिया गया,उन्होंने यह भी बताया कि  सही पोषण के लिए ऊपरी आहार कितना आवश्यक है। डॉक्टर मानसी गुलाटी ने आगे बताया कि  गर्भकाल के समय में अच्छी किताबें पढ़ने से संबंधित भी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब की अध्यक्षा ट्विंकल गोयल मैम  व उनके सभी सदस्य गण उपस्थित रहे।  इसके साथ ही सेक्टर सोमनी की सुपरवाइजर सारिका वैष्णव सहित सेक्टर की सभी  कार्यकर्ताओं व सहायिका ,माताओं ,बहनों एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या  उपस्थित रहे  |