पार्रीखुर्द में मनाया प्रवेशोत्सव ,प्रवेश लेने वाले बच्चों का स्वागत कर स्कुल परिसर में पौधे लगाए...

त्वरित ख़बरें - भारती यादव रिपोर्टिंग

राजनांदगांव-  ग्राम पार्रीखुर्द मे गुरु पूर्णिमा की पावन शुभ अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पार्रीखुर्द में कक्षा छठवीं के बच्चों का शाला प्रवेशोत्सव  कार्यक्रम मनाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में अंगेश्वर देशमुख जिला पंचायत सदस्य राजनांदगांव सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता  संकुल प्राचार्य श्रीमती एस. विजयन ने किया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बुदेश्वर साहू , भूपेंद्र कुमार साहू  उपस्थित थे।

अतिथियों के द्वारा नव प्रवेशी  बच्चों का गुलाल व स्माइली बैचेस लगाकर स्वागत किया गया,उन्हे बच्चों पुस्तक व गणवेश वितरित किया गया,तथा बच्चों का मुंह मीठा करवाया गया।

शाला प्रवेशउत्सव को नवाचारी रूप देते हुए बच्चों और उनके माता पिता के लिए सेल्फी जोन बनाया गया था, जिसका आनंद आतिथियों ने भी लिया।साथ ही  बच्चों के प्रवेशोत्सव को यादगार बनाने के लिए उनके हाथों से फलदार छायादार पौधे लगवाए गए। प्रवेश उत्सव मे बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी।

प्रवेश उत्सव के उपलक्ष्य  में मुख्य अतिथि श्री देशमुख जी द्वारा बच्चों के शुद्ध पेयजल हेतु शाला को वाटर कूलर देने  की घोषणा की ,साथ ही शाला  में  साइकिल स्टैंड बनवाने के प्रयास की बात कही ।इसके लिए  शाला  परिवार ने उनका आभार व्यक्त किया |