डोगरगढ़- डोगरगढ़ विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम प्रकाशपुर मे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे शाला प्रवेश उत्सव हर्षोउल्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती हेमिन लाउत्रे पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष राजनांदगांव थी। पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हेमिन लाउत्रे ने बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया और छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए पुस्तक, स्कूल ड्रेस,साइकिल वितरण किया और उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं स्कूली बच्चे नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ अच्छी नए संकल्प के साथ शिक्षा दान के कार्य में समर्पण के साथ पढ़ाई करेंगे और उन्होंने नन्हे मुन्ने बच्चे एवं आम जनों से एवं पालकों से अनुरोध किया है कि शाला प्रवेश के दिन से विद्यालय में जाकर बच्चों का मनोबल बढ़ाएं और समय-समय में स्कूल जाकर शिक्षकों के साथ शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता में सुधार लाने ने लगातार सहयोग करें।
श्रीमती हेमिन लाउत्रे ने आगे कहा कि बच्चे मा बाप और अपने गुरु जनो की आर्शीवाद लेकर कड़ी मेहनत करके अपनी मंजिल तक पहुंच जाते हैं। बच्चे पढ़ाई को मन लगाकर करे और नियमित शाला आए ।इस अवसर पर ढिलेश्वर साहू पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष खैरागढ़, आपा दास साहू, सरपंच सहित पंचायत परिवार व शिक्षकगण एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।