NSUI ने प्रवक्ता चयन कार्यक्रम के तहत बोल छत्तीसगढ़िया बोल कार्यक्रम के माध्यम से प्रवक्ताओ की खोज छत्तीसगढ़ में की जा रही...

त्वरित ख़बरें - भारती यादव रिपोर्टिंग

राजनांदगांव-  NSUI के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्य चयनकर्ता संजीव शुक्ला ने प्रेस वार्ता में कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में लड़ाई  15 साल कुशासन v/s 5 साल सुशासन के बीच होगी, 15 साल के कुशासन में जब प्रदेश में रमन सिंह जी मुख्यमंत्री थे तब प्रदेश में नान घोटाला, आँख फोड़वा कांड, गर्भाशय कांड, प्रियदर्शनी बैंक घोटाला, पूरे प्रदेश में चिट् फण्ड कंपनी का जाल, सैकड़ों गौ माताओं की भूख और प्यास से मौत  , झलियामारी काण्ड , नक़ली दवाई , किसानो के साथ अत्याचार, आदिवासियों की जमीन अधिग्रहण, झिरम नरसंहार , नक्सलवाद का फैलाव, ऐसे अनगिनत कारनामे भाजपा सरकार के कुशासन में हुए ।

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अमर झा ने बताया दूसरी तरफ प्रदेश में जब से कॉंग्रेस सरकार आई भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने और बनते ही साथ किसानो का कर्जा माफ़, बिजली बिल हाफ, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, ग्रामीण भूमिहीन किसान मजदूर न्याय योजना, आदिवासियों की अधिगृहित जमीन वापस देने का कार्य, धन्वन्तरि जेनरिक मेडिकल स्टोर, स्वामी आत्मानंद सरकारी अंग्रेजी स्कूल का निर्माण, बेरोजगारी भत्ता, सरकारी अंग्रेजी महाविद्यालय का निर्माण, PSC, व्यायापम  के परीक्षा फार्म निशुल्क किए, राम वन गमन पथ का निर्माण, कौशल्या माता मंदिर निर्माण, ऐसे अनेको जनकल्याणकारी काम किए हैं ।

राज्य पर्यटन मंडल सदस्य निखिल द्विवेदी ने कहा की रमन सिंह के ग़लत कार्यों ने छत्तीसगढ़ को बर्बाद कर दिया था छत्तीसगढ़ के स्कूल बंद हो रहे थे छत्तीसगढ़ के लोगो को रमन सिंह मज़दूर बनाना चाहते थे , लेकिन भूपेश बघेल जी ने बंद स्कूलों को पुनः  खोलकर छत्रों में शिक्षा के प्रति क्रांति फूक दिये है,अब छत्तीसगढ़ के युवा पढ़लिखकर युवाओं को संवारने का प्रयास किया जा रहा है, भूपेश बघेल जी  ने किसान नौजवान सब को संवारने का प्रयास किया है जिकका परिणाम स्वरूप आज देश छत्तीसगढ़ का बेरोज़गारी दर सबसे कम है।

प्रदेश मीडिया विभाग चेयरमैन संकल्प मिश्रा ने कहा की इसी तारतम्य में आने वाले NSUI के प्रवक्ता साथी भी काम करेंगे , प्रदेश में नफरत और झूठ के वायरस से लड़ने NSUI में प्रवक्ताओं की फौज बनाई जा रही हैl

ये प्रवक्ता छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को, 15 साल के कुशासन और केंद्र में बैठी तानाशाह मोदी सरकार की विफलताओं को घर घर छात्र छात्राओं के माध्यम से पहुंचाने का काम करेंगे । 


ज़िला अध्यक्ष अमर झा ने जानकारी दी की पंजीकृत छात्रों के जिले  मे साक्षात्कार एवं (talent hunt) के माध्यम से प्रवक्ता चयन किए जाएंगे दिनाँक 27 जून तक लोग उल्लिखित mobile number पर पंजीयन करा सकते है फिर 1 जुलाई से चयन प्रक्रिया चालू की जाएगी जो लोग अपनी विचार और अपनी बात रखना चाहते हैं जो छात्र NSUI  में  प्रवक्ता बनना चाहते हैं उन्हें छत्तीसगढ़ एनएसयूआई सुनहरा प्लेटफार्म देने जा रहीं है। NSUI  प्रवक्ता चयन कार्यक्रम बोल छत्तीसगढ़िया बोल में पंजीयन करने हेतु वाट्सएप नंबर 7999952703 जारी किया जा रहा है।

पत्रकारवार्ता में मुख्यरूप से राज्य पर्यटन मंडल सदस्य निखिल द्विवेदी , ज़िला अध्यक्ष पदम कोठारी , युवा आयोग के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र मुदलियार , कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रीकिशन खंडेलवाल, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अमर झा, अमित चन्द्रवंशी, शुभम शुक्ला, अभिमन्यु मिश्रा, एनएसयूआई उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष साहिल वर्मा, हर्ष साहू, दीपक सोनकर, युगल साहू, दीनबंधु यदु, यमन शांदे, रोहन कुंजाम, मोंटी देशलहरे, सहित NSUI के कार्यकर्ता उपस्थित थे।