*जिला महामंत्री चुम्मन साहू ने बूचाटोला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण*

*त्वरित खबरे टेमन बोरकर की रिपोर्ट*

*जिला महामंत्री चुम्मन साहू ने स्टाफ व ड्रेसर की कमी को देखते हुए सीएमएचओ डा.बसोड़ को दिए निर्देश*

राजनांदगांव:जिले के छुरिया ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम बूचाटोला पहुंचकर जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।निरीक्षण में उन्होंने अस्पताल के चिकित्सा कक्ष, ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष, दवा कक्ष सहित अन्य कक्ष का जायजा लिया।साथ ही उन्होंने हॉस्पिटल के विभिन्न वार्डों में पहुंच भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना और हॉस्पिटल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी और स्टॉप व ड्रेसर की कमी को देखते उन्होंने सीएमएचओ डा.बसोड़ को फोन के माध्यम से स्टॉप व ड्रेसर की कमी को दूर करने के निर्देश दिए।इस दौरान विधायक प्रतिनिधि सोनू खान उपस्थित हुए।